धनबाद में गहराया संकट: GM आवास की दीवार ढही, 2000 PPM के पार पहुंचा जानलेवा गैस का रिसाव

DHANBAD: कोयलांचल के केंदुआ क्षेत्र में भू-धंसान और जहरीली गैस के रिसाव ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है....

DHANBAD: कोयलांचल के केंदुआ क्षेत्र में भू-धंसान और जहरीली गैस के रिसाव ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है. धनबाद-बोकारो-रांची मुख्य मार्ग पर हुए धंसान के दूसरे दिन गुरुवार को स्थिति और भी भयावह हो गई. पुराने जीएम आवास की चारदीवारी जमींदोज हो गई है और वहां से भारी मात्रा में गैस का रिसाव शुरू हो गया है.

प्रशासन की सुस्ती और बीसीसीएल की कार्यप्रणाली से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है.

खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गैस की मात्रा

घटनास्थल पर गैस की तीव्रता मापने पर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. वर्तमान में गैस रिसाव की तीव्रता 2047 PPM दर्ज की गई है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह कार्बन मोनोऑक्साइड गैस है, जो अत्यंत जानलेवा मानी जाती है.

गौरतलब है कि इस इलाके में दिसंबर 2025 से ही गैस का रिसाव हो रहा है, जिसकी चपेट में आने से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है.

28 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं

घटना के 28 घंटे बीत जाने के बावजूद धनबाद जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से सड़क को सुरक्षित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. इससे लोगों में भय और नाराजगी लगातार बढ़ रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *