BLBC बैठक में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर जोर, सुदूर गांवों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश

  Saraikela: 15 अप्रैल 2026 प्रखंड सभागार, कुचाई में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (BLBC) की बैठक आयोजित की गई. बैठक...

 

Saraikela: 15 अप्रैल 2026 प्रखंड सभागार, कुचाई में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (BLBC) की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अग्रणी बैंक प्रबंधक वरुण चौधरी ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम भी मौजूद रहे.

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सुविधा पहुंचाने पर चर्चा

बैठक में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, खासकर दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों को आसान और सुलभ बैंकिंग सुविधा देने पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही लंबित आवेदनों के जल्द निपटारे का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया.

पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश

अग्रणी बैंक प्रबंधक वरुण चौधरी ने सभी बैंक शाखाओं को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दें और पारदर्शी व समय पर सेवाएं उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना बैंक की जिम्मेदारी है.

रोजगार योजनाओं के तहत आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

बैठक के दौरान PMEGP, मुद्रा लोन और NRLM जैसी योजनाओं के तहत आए आवेदनों का जल्द निष्पादन कर योग्य लाभुकों को लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया.

Also Read: ईचागढ़ प्रखंड में MDA/IDA अभियान को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, 20 अप्रैल से शुरू होगा अभियान

बैंक और प्रशासन मिलकर करें काम: BDO

BDO साधु चरण देवगम ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंक और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे कैंप लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दें और खाता खोलने से लेकर लोन देने तक की प्रक्रिया को आसान बनाएं.

बैठक में अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में प्रखंड के सभी बैंक शाखा प्रबंधक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *