धनबाद: बेटे ने पिता की पीट-पीटकर कर दी हत्या , गिरफ्तार 

Dhanbad: जिले के बलियापुर दोलाबड़ खेड़बाड़ी गांव के 55 वर्षीय विनोद गोप का शव बुधवार की सुबह गांव के पंचायत भवन के...

Dhanbad: जिले के बलियापुर दोलाबड़ खेड़बाड़ी गांव के 55 वर्षीय विनोद गोप का शव बुधवार की सुबह गांव के पंचायत भवन के बगल स्थित एक सुनसान आवास के पास पुलिस ने बरामद किया है. मृतक का शव जहां पड़ा था उससे करीब 30 मीटर की दूरी पर सड़क पर खून के धब्बे थे. मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान थे. सूचना पाकर सुबह बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, एसआई अशोक कुमार, एएसआइ लाल पासवान समेत अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. पूछताछ के क्रम में पता चला कि मृतक को उनके ही एकमात्र पुत्र 28 वर्षीय माथुर गोप द्वारा बेरहमी से पिटाई कर देने से उनकी मौत हो गई. आरोपी पुत्र माथुर गोप ने मंगलवार रात करीब 9:30 बजे अपने पिता के साथ मारपीट करने की बातें पुलिस के समक्ष कबूल कर ली है.

पिता पुत्र के बीच हमेशा झगड़ा-झंझट होते रहता था:

मृतक के परिवार में वह स्वयं एवं उनका एकमात्र पुत्र माथुर ही था. बताया जाता है कि पिता पुत्र के बीच हमेशा झगड़ा-झंझट होते रहता था. घटना के आरोपी पुत्र माथुर ने पुलिस को बताया कि उनके पिता विनोद गोप घर के स्कूटर एवं साइकिल बेच दी है. इसी बात को लेकर पिता पुत्र के बीच पंचायत भवन के समक्ष सड़क पर मंगलवार की रात दोनों पिता पुत्र के बीच विवाद हो गया. बताया जाता है कि इस दौरान पुत्र माथुर द्वारा बेरहमी से अपने पिता विनोद गोप की पिटाई कर देने से उनकी मौत हो गई. सड़क पर जिस स्थान पर खून के धब्बे देखे गए उससे करीब 30 मीटर दूर सड़क किनारे एक सुनसान घर के पास मृतक की लाश मिली. संभवत आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद मृतक का शव को सड़क से हटाकर उसे उक्त स्थान पर फेंक दिया गया. मृतक की साइकिल एवं उनके पुत्र माथुर गोप का चप्पल उक्त सुनसान घर के पास पड़ा था.  सुबह जब माथुर गोप ने मृतक की साइकिल एवं अपना चप्पल लेने घटनास्थल पर पहुंचा तब लोगों को घटना को लेकर उन पर संदेह हुआ.

Also Read: चाईबासा: सर्पदंश से बचाव को लेकर DC की अपील, झाड़-फूंक छोड़ समय पर अस्पताल पहुंचें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *