धनबाद: धनसार थाना का सिटी SP ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

Dhanbad: शहर में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से सिटी एसपी श्री रित्विक...

Dhanbad: The City SP conducted a surprise inspection of the Dhansar Police Station and issued instructions for the speedy disposal of pending cases.

Dhanbad: शहर में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से सिटी एसपी श्री रित्विक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को धनसार थाना का औचक निरीक्षण किया. सिटी एसपी के थाना पहुंचने पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस दौरान थाना प्रभारी मनोहर करमाली समेत थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे.

औचक निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने थाना के विभिन्न कार्यों की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने लंबित कांडों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति, वारंट एवं कुर्की से संबंधित मामलों, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा पुराने मामलों के निष्पादन को लेकर जानकारी ली. उन्होंने अनुसंधान पदाधिकारियों को लंबित मामलों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर

सिटी एसपी ने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने नियमित गश्ती, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच तथा संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस को लगातार सक्रिय और सतर्क रहना होगा तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए.निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की भी समीक्षा की.

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने पर भी जोर दिया.

कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ निर्वहन का निर्देश 

सिटी एसपी ने थाना के सभी पदाधिकारियों एवं जवानों को अपने-अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ निर्वहन करने को कहा. उन्होंने विशेष रूप से लंबित मामलों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई और क्षेत्र में लगातार पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नियमित थाना निरीक्षण आवश्यक है. इससे जमीनी स्तर पर पुलिस कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ कमियों को चिन्हित कर उनमें सुधार किया जा सकता है. निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने को कहा.

ALSO READ : पलामू: आपसी विवाद में मारपीट के आरोपी दीपक सिंह को मोहम्मदगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *