मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत गम्हरिया में 13 यूनिट बकरी पालन परिसंपत्तियों का वितरण

Seraikela: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (एमपीवीवाई) के अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड में लाभुकों के बीच 13 यूनिट बकरी पालन योजना की परिसंपत्तियों का...

Seraikela: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (एमपीवीवाई) के अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड में लाभुकों के बीच 13 यूनिट बकरी पालन योजना की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा पशुपालन के माध्यम से लाभुकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है.

लाभुकों को पशुपालन के लिए किया गया प्रेरित

कार्यक्रम के दौरान चयनित लाभुकों को बकरी पालन इकाई उपलब्ध कराते हुए योजना का समुचित लाभ उठाने एवं वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल एवं टीकाकरण संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई.

अधिकारियों ने लाभुकों से योजना के तहत प्राप्त परिसंपत्तियों का सदुपयोग कर आत्मनिर्भर बनने तथा पशुपालन को आय सृजन का सशक्त माध्यम बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है. इस अवसर पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय कर्मी एवं लाभुक उपस्थित रहे.

ALSO READ: गुमला: दो नाबालिग चचेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, 9 आरोपियों को 20-20 साल की सजा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *