Click Here
Click Here
Click Here

जिला उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खुंटपानी का किया निरीक्षण

Chakradharpur: जिला उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खुंटपानी का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय...

Kasturba Gandhi Girls School
विद्यालय का निरीक्षण करते उपायुक्त

Chakradharpur:  जिला उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खुंटपानी का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की. निरीक्षण क्रम में विद्यालय परिसर स्थित आउटडोर जिम, गार्डन, छात्रावास (हॉस्टल) के रखरखाव, कमरों की स्वच्छता एवं व्यवस्था, बेंच-डेस्क की उपलब्धता, छात्राओं की उपस्थिति तथा छात्राओं को प्रदान किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई. इसके साथ ही किचन की साफ-सफाई, स्टोर रूम की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया.

उपायुक्त ने छात्राओं से ली पठन-पाठन की जानकारी

मौके पर उपायुक्त ने छात्राओं से संवाद कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने छात्राओं से सवाल-जवाब कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय की सुविधाओं एवं भोजन व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली. उपायुक्त द्वारा आवश्यकता अनुसार विद्यालय की खिड़कियों में मच्छररोधी जाली (मॉस्किटो नेट) लगाने का निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया.

मौके पर उपायुक्त द्वारा आज से प्रारंभ हो रहे जनजातिय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत जन भागीदारी अभियान – सबके द्वार, सबसे पहले कार्यक्रम के बारे में सभी को जानकारी दी गयी और शपथ ग्रहण भी कराया गया. निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी खुंटपानी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: लोक भवन, रांची में स्थापित होगी वीर शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *