Click Here
Click Here
Click Here

लोक भवन, रांची में स्थापित होगी वीर शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा

Chakradharpur: चुआड़ विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर वीर शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा लोक भवन, रांची में स्थापित किए जाने की घोषणा से...

Chakradharpur: चुआड़ विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर वीर शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा लोक भवन, रांची में स्थापित किए जाने की घोषणा से झारखंड, ओड़िशा एवं पश्चिम बंगाल के कुड़मी समुदाय में हर्ष का माहौल है. इस निर्णय को समाज के लोगों ने ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण कदम बताया है.
प्रतिमा स्थापना को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों एवं बुद्धिजीवियों ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी. झारखंड आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शशि भूषण महतो, सचिव मनसा बंश्रीआर, ओड़िशा कुड़मी समाज के अध्यक्ष हरीश महंता, उपाध्यक्ष पोदमो महंता तथा बंगाल कुड़मी समाज के विश्वजीत महतो समेत कई सामाजिक प्रतिनिधियों ने कहा कि यह निर्णय समाज के गौरवशाली इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम में कुड़मी समुदाय के योगदान को सम्मान देने वाला है.

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण पर बवाल: महिला ने CM हेमंत सोरेन से लगाई गुहार, कहा- ‘मेरी खरीदी जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश’

चुआड़ विद्रोह के महानायक थे वीर शहीद रघुनाथ महतो

जानकारी के अनुसार, झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो के नेतृत्व में वीर शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा राज्यपाल संतोष गंगवार को भेंट की गई थी. इसी प्रतिमा को अब लोक भवन, रांची में स्थापित किया जाएगा. सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि वीर शहीद रघुनाथ महतो ने चुआड़ विद्रोह के माध्यम से अन्याय एवं शोषण के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका था. उनकी प्रतिमा की स्थापना नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने तथा समाज को प्रेरित करने का कार्य करेगी.

यह भी पढ़ें: ब्यूरोक्रेसी का झारखंड मॉडल: देश के टॉप-100 जिलाधिकारियों की सूची में राज्य का दबदबा, मंजूनाथ भजन्त्री सहित 6 आईएएस चमके

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *