बकरीद पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न ,व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन अलर्ट, रहेगी कड़ी निगरानी

Pakur : पाकुड़ समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आगामी बकरीद पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की...

Pakur : पाकुड़ समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आगामी बकरीद पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पर्व के दौरान विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था, जनसुविधाओं और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ पर्व मनाने की अपील की गई.

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. उन्होंने सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक या भड़काऊ संदेश फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट खबर या संदेश पर विश्वास न करें और किसी भी सूचना का सत्यापन प्रशासन से अवश्य करें. जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

ALSO READ : जनता दरबार में गूंजी पेयजल, आवास और रोजगार की समस्याएं, अतिक्रमण व सीएससी शिकायतों पर डीसी ने मांगी रिपोर्ट

असामाजिक तत्वों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि जिले में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा. उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी तैनात रहेंगे.

एसपी ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले संदेशों को आगे साझा न करें और ऐसे मामलों की तुरंत सूचना नजदीकी थाना या जिला प्रशासन को दें. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ताकि जिले में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

बैठक में उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी तथा जिले के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

ALSO READ : दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अधिकारियों को दिए जवाबदेही और समयबद्ध कार्य के निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *