Click Here
Click Here
Click Here

भाकपा माले का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर: महंगाई, बेरोजगारी और जनसंघर्षों पर हुई चर्चा

Bokaro: गुरुवार को भाकपा माले का बोकारो जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कसमार में संपन्न हुआ. आयोजन में पार्टी नेताओं और...

CPI
भाकपा माले का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर

Bokaro: गुरुवार को भाकपा माले का बोकारो जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कसमार में संपन्न हुआ. आयोजन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक हालात पर चर्चा की. शिविर के मुख्य प्रशिक्षक पोलित ब्यूरो सदस्य के रूप में जनार्दन प्रसाद मौजूद थे. कार्यक्रम में जिला सचिव देवदीप सिंह दिवाकर, राज्य कमेटी सदस्य भुवनेश्वर केवट, जेएन प्रसाद, शकुर अंसारी, दिलीप तिवारी सहित कई नेता मौजूद थे.

आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें बनी बड़ी चुनौती

इस दौरान जनार्दन प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, ईरान-अमेरिका तनाव और उसके भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर का उल्लेख करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें आम लोगों के सामने बड़ी चुनौती बन चुकी हैं. उन्होंने जनसरोकारों के मुद्दों को मजबूती से उठाने की जरूरत बतायी. जिला सचिव देवदीप सिंह दिवाकर ने संगठन विस्तार और गांव-गांव तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में पार्टी और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गयी है.

प्रखंड सचिव शकुर अंसारी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में तीन महिला प्रतिनिधियों सहित कुल 32 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. आयोजन में राजू महतो, युगल किशोर करमाली, रेहान अंसारी व अन्य कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक ने मधुकरपुर में किया तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *