Bokaro: सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की धर्मपत्नी सह पूर्व विधायक गोलियां, बबिता देवी ने क्षेत्र में ग्रामीण विकास को बढ़ावा देते हुए गुरुवार को कई योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान मधुकरपुर में ठकुरानी सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार निर्माण कार्य, बरईकला पंचायत के हरिजन टोला हनुमान मंदिर में शेड निर्माण कार्य, बरईकला मदरसा के समीप शौचालय निर्माण कार्य व पोंडा पंचायत के कमलापुर मदरसा के समीप शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. पूर्व विधायक बबिता देवी ने कहा कि तालाबों के जीर्णोद्धार से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों को सिंचाई सुविधा में सहूलियत होगी.

तालाब के जीर्णोद्धार होने से ग्रामीणों को जल संकट से मिलेगी राहत
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं जनप्रतिनिधियों की पहल से गांवों में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. तालाब के जीर्णोद्धार होने से ग्रामीणों को जल संकट से राहत मिलेगी. साथ ही कृषि कार्य को भी मजबूती मिलेगी. शौचालय निर्माण से बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर मंत्री के आप्त सचिव उमेश कुमार महतो, नागेश्वर चौधरी, रमेश वर्मा, राम कुमार महतो, ब्रजेश महतो, संजय महतो, बिनोद महतो, जगदीश महतो, पानू महतो, नारायण महतो, सहदेव महतो, तुलसी महतो, शंकर महतो, पिंटू महतो, मिथुन कुमार आदि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल के समर कैंप में बच्चों ने कोनार नदी में स्वीमिंग का उठाया आनंद
