Click Here
Click Here
Click Here

हूल दिवस पर प्रमंडलीय आयुक्त ने अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Hazaribagh: हूल दिवस के अवसर पर आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने हूल क्रांति के वीर शहीद सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव...

Divisional Commissioner
Divisional Commissioner pays tribute to immortal martyrs on Hool Diwas

Hazaribagh: हूल दिवस के अवसर पर आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने हूल क्रांति के वीर शहीद सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव के साथ फूलो-झानो सहित सभी अमर वीरों को शत-शत नमन किया. उन्होंने शहीदों को ससम्मान श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीर सिद्धो-कान्हू मुर्मू चौक स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा की हूल आंदोलन के वीर सेनानियों का शोषण, साहस, बलिदान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष हमें सदैव सत्य, स्वाभिमान और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहा है.

आगे आयुक्त ने कहा कि हूल क्रांति भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण अध्याय है. हूल दिवस हमें अपने महान शहीदों के बलिदान को स्मरण करने तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है.

ALSO READ: झारखंड पुलिस : CID की पहल पर अब सभी 24 जिलों में ‘मिशन वात्सल्य पोर्टल’ से होगी लापता बच्चों की तलाश

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *