News Wave Desk : गुड़-बादाम चिक्की भारत का एक पारंपरिक मिठाई है. यह सर्दियों के मौसम में खाई जाने वाली एक बेहद लोकप्रिय, कुरकुरी और पौष्टिक मिठाई है. यह मुख्य रूप से भुनी हुई मूंगफली (बादाम) और गुड़ को मिलाकर बनाई जाती है. इसमें मौजूद गुड़ आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा और गर्माहट देता है.
सामग्री
250 गुड़

250 बादाम
1 छोटा चम्मच घी
½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि
गुड़-बादाम चिक्की भारत का एक पारंपरिक मिठाई है इसे बनाने के लिए कड़ाही में बादाम को 5–7 मिनट धीमी आंच पर भून लें. ठंडा होने पर बादाम के छिलका उतार लें. उसके बाद गुड़ की चाशनी तैयार करें . कड़ाही में छोटा चम्मच घी डालें फिर गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं गुड़ को लगातार चलाते रहें ताकि वह जले नहीं. एक कटोर एक कटोरी ठंडे पानी में गुड़ की 1–2 बूंद डालें अगर गुड़ तुरंत सख्त होकर टूटने लगे, तो चाशनी तैयार है. अब तुरंत भुने हुए बादाम और इलायची पाउडर डालें और 20–30 सेकंड तक अच्छी तरह मिलाएं इसके बाद हाथों में थोड़ा घी लगाकर अपनी पसंद के आकार दें.
Also Read : रांची पुलिस ने छिनतई मामलों में कोढ़ा गैंग की संलिप्तता जांचने का दिया आदेश, खंगाली जा रही है रिकॉर्ड


