Pakur: जिले के रद्दीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत गरामरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और 12 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है. मृतकों की पहचान शर्मिला किस्कू और नेहा टुडू के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे.

जांच के दौरान मिले दोनों शव
जांच के दौरान पुलिस ने घर के आंगन से बच्ची नेहा टुडू का शव बरामद किया, जबकि गांव के एक निर्माणाधीन पीएम आवास में दफन महिला शर्मिला किस्कू का शव काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.
आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस ने मृतका के पति मोतीलाल टुडू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
