Gumla:जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में हुई. बैठक में उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा की टीम को दुर्घटना संभावित स्थलों की जांच करने और चिन्हित स्थलों पर सुरक्षा संबंधित साइनेज लगाये जाने का निर्देश एनएच, रांची को दिया गया. साथ ही, कुडू ब्लॉक मोड़ और टाटी चौक में वाहनों के गति को नियंत्रित करने हेतु रंबल स्ट्रिप लगाये जाने का निदेश दिया गया. उपायुक्त के निदेश पर दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित करने हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी, डीएसपी/एसडीपीओ, जिला परिवहन पदाधिकारी, थाना प्रभारी और सड़क सुरक्षा कार्यालय की एक टीम गठित की गयी.

सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति में कारवाई का आदेश
हिट एण्ड रन के मामलों में जिन थानों की ओर से अब तक दस्तावेज प्राप्त नहीं हैं उन थानों हिट एण्ड रन के दस्तावेज जिला परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को नगर परिषद क्षेत्र के नो पार्किंग जोन में पार्किंग करने पर एवं सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति में कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त जिला परिवहन पदाधिकारी को नियमित रूप से ड्रंक एण्ड ड्राईविंग, ओवर स्पीडिंग, बिना हेलमेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग आदि मामलों में नियमित रूप से विभिन्न चौक-चौराहों/पिकेट पर चेकिंग अभियान चलाने व आर्थिक दण्ड वसूल करने का निर्देश दिया.
संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे
आज की बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी,अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार,डीएसपी समीर तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू, खनन पदाधिकारी अबु हुसैन,सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व सड़क सुरक्षा कार्यालय के प्रबंधक व कर्मी उपस्थित थे.
AlsoRead:पाकुड़ में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पत्नी और 12 वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
