डॉ. इरफान अंसारी का योगी आदित्यनाथ को चैलेंज, कहा- ‘झारखंड में बुलडोजर नहीं, संविधान चलेगा’

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उत्तर प्रदेश की बुलडोजर राजनीति और भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने...

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उत्तर प्रदेश की बुलडोजर राजनीति और भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि झारखंड में किसी गरीब, दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी या कमजोर वर्ग का आशियाना उजाड़ने नहीं दिया जाएगा. यहां बुलडोजर नहीं, बल्कि संविधान और कानून का राज चलेगा. डॉ. अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यह बात अच्छी तरह सुन लें कि यह झारखंड है, उत्तर प्रदेश नहीं. यहां सरकार संविधान की भावना के अनुरूप काम करती है और किसी भी समुदाय के साथ अन्याय या भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड में राज्यसभा चुनाव पर रार: जेएमएम की दो टूक, ‘कांग्रेस ने बिना पर्याप्त संख्याबल के उम्मीदवार घोषित करके गठबंधन धर्म को पहुंचाया ठेस’

भाजपा अपनी कार्यशैली में सुधार करे

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को अपनी कार्यशैली में सुधार करना चाहिए. अगर झारखंड की सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो जनता और सरकार दोनों की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड की पहचान भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सभी वर्गों के सम्मान से है. राज्य में नफरत की राजनीति नहीं चलेगी. यहां लोगों को डराकर नहीं, बल्कि उनके अधिकार और सम्मान की रक्षा कर राजनीति की जाएगी.

मतदाता सूची में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

डॉ. इरफान अंसारी ने विशेष रूप से एसआईआर के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि मतदाता सूची से जुड़े किसी भी प्रकार के छेड़छाड़ या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद मतदाता हैं और उनके अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *