दुमका कोर्ट धमकी मामला: बंगाल पहुंची पुलिस, चंचल राय से थाने में पूछताछ जारी

Ranchi/Dumka: दुमका जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम स्पीड पोस्ट के माध्यम से आए एक धमकी भरे पत्र ने दुमका में हड़कंप...

Dumka SP
दुमका एसपी

Ranchi/Dumka: दुमका जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम स्पीड पोस्ट के माध्यम से आए एक धमकी भरे पत्र ने दुमका में हड़कंप मचा दिया है. धमकी मिलने के बाद पुलिस द्वारा चौकसी बरती जा रही है. यह धमकी दुमका और गोड्डा दोनों के लिए दी गई है. इधर, दुमका एसपी खुद कोर्ट जांच के लिए पहुंचे और मामले की जांच की. दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने इस पूरे मामले में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक पत्र आया है, जिसमें कोर्ट पर हमले की धमकी दी गई थी. बांग्ला भाषा में लिखे इस पत्र में बाकायदा चंचल राय के नाम से एक आधार कार्ड अटैच किया गया है, जिसमें उसका पता पश्चिम बंगाल के जिला पूर्वी वर्द्धमान और थाना भातर दर्ज है.

आधार कार्ड में दिए गए एड्रेस को लोकेट कर चंचल राय से की जा रही पूछताछ

एसपी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा उन्हें इस पत्र की प्रति भेजी गई. पत्र मिलने के बाद उन्होंने त्वरित एक्शन लेते हुए आधार कार्ड में दिए गए एड्रेस को लोकेट किया और संबंधित थाने को फोन कर चंचल राय से संबंधित जानकारी ली. अभी चंचल राय को संबंधित थाने में ही बैठा कर रखा गया है , जहां उसका यह साफ कहना है कि हमने ऐसी कोई धमकी भरी चिट्ठी नहीं लिखी है. यह मेरे साथ किसी ने साजिश की है.

दुमका पुलिस भी चंचल राय से पूछताछ के लिए रवाना

एसपी ने कहा कि दुमका पुलिस भी चंचल राय से पूछताछ के लिए यहां से रवाना हो चुकी है. खास बात यह है कि यह है कि पत्र में दी गई धमकी दुमका और गोड्डा दोनों कोर्ट पर हमले करने की है. इधर दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने डॉग स्क्वायड और अपनी पुलिस टीम के साथ दुमका व्यवहार न्यायालय का बारीकी से निरीक्षण किया. एसपी ने कहा कि वैसे तो कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष सतर्कता तो बरती ही जाती है, लेकिन इस पत्र के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन आज भी प्रासंगिक, देशहित सर्वोपरि होना चाहिए- आदित्य प्रसाद साहू

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *