बोकारो थर्मल में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब में रविवार को डीवीसी कर्मी परिवारों की महिलाओं द्वारा सावन महोत्सव का भव्य...

DVC female employees celebrated the Sawan Mahotsav with great enthusiasm at Bokaro Thermal.

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब में रविवार को डीवीसी कर्मी परिवारों की महिलाओं द्वारा सावन महोत्सव का भव्य एवं शानदार आयोजन किया गया. इस दौरान क्लब परिसर सावन के गीतों और उल्लास से सराबोर रहा. समारोह में उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक सावन गीतों, मनमोहक नृत्यों और झूले का जमकर आनंद लिया. कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कई तरह की रंगारंग स्पर्धाएं व गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किरण, नीतू एवं अंजना ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से रेखा, चंदा, नीता, सरिता, केरल टुडू, मिष्टी दास और मंजू, मौसुमी राय समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं. सभी ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया.

यह भी पढ़ें: झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *