Click Here
Click Here
Click Here

संडे हो या मंडे खूब खाओ अंडे, झारखंड में अंडा उत्पादन में तेजी से हो रही वृद्धि

Ranchi: झारखंड में अंडा उत्पादन में लगातार वृद्धि हुई है. साल 2024-25 में उत्पादन लगभग 105 करोड़ तक पहुंचा. वहीं साल 2025-26...

Ranchi: झारखंड में अंडा उत्पादन में लगातार वृद्धि हुई है. साल 2024-25 में उत्पादन लगभग 105 करोड़ तक पहुंचा. वहीं साल 2025-26 में 110 करोड़ अंडा का उत्पादन हुआ है. 2026-27 तक लगभग 116 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है. इसकी वजह यह है कि राज्य में मुर्गी पालन छोटे उत्पादन चक्र और कम पूंजी आवश्यकताओं के कारण भूमिहीन और सीमांत परिवारों के लिए यह सुलभ हो रहा है.

देसी मुर्गियों की भूमिका अहम

राज्य में अंडा उत्पादन में देसी मुर्गियां वर्तमान में अंडे के उत्पादन में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं. उन्नत मुर्गी किस्मों की वृद्धि दर तेजी से बढ़ रही है. इसके लिए सरकार ने माना है कि अंडा उत्पादन वृद्धि के लिए हैचरी अवसंरचना, संतुलित चारा आपूर्ति और रोग प्रबंधन प्रणालियों में निरंतर निवेश की आवश्यकता होगी. साथ ही देसी किस्मों से उन्नत किस्मों की ओर संरचनात्मक बदलाव की गति को बढ़ावा देना होगा.

किस वित्तीय वर्ष में कितना अंडा का उत्पादन

2019-20 – 69.28 करोड़
2020-21 – 77.54 करोड़
2021-22 – 81.68 करोड़
2022-23- 91.90 करोड़
2023-24- 100 करोड़
2024-25- 105 करोड़
2025-26- 110 करोड़

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *