Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में वृद्ध दंपती की बेरहमी से हत्या. इलाके में सनसनी.

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के बाबूपारा गांव में रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपती की बेरहमी से...

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के बाबूपारा गांव में रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सोमवार सुबह जब आसपास के लोगों ने दंपती के घर का दरवाजा नहीं खुलते देखा तो उन्हें संदेह हुआ. ग्रामीण जब घर के अंदर पहुंचे तो दोनों पति-पत्नी खून से लथपथ हालत में पड़े मिले.

गर्दन पर धारदार हथियार से वार. पुलिस जांच में जुटी.

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दोनों की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है. घटना की सूचना तत्काल बड़कागांव थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *