20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

Saraikela : खरसावां अंतर्गत दवा दुकानों को SaraiKela-Kharsawan Chemist & Druggist Association की ओर से दिनांक 20 मई 2026 को दवा दुकानें...

Saraikela : खरसावां अंतर्गत दवा दुकानों को SaraiKela-Kharsawan Chemist & Druggist Association की ओर से दिनांक 20 मई 2026 को दवा दुकानें बंद रखने संबंधी पत्र प्राप्त हुआ है.

इस संबंध में सूचित किया जाता है कि जिले में स्थित Nursing Home द्वारा संचालित दवा दुकानें बंदी के दौरान भी खुली रहेंगी. साथ ही सरायकेला, गम्हरिया, चांडिल एवं आदित्यपुर में आपातकालीन स्थिति हेतु चयनित दवा दुकानों का नाम एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया है. इसके अतिरिक्त Apollo Pharmacy एवं Pharmacist Association द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर भी बंदी के दौरान खुले रहेंगे.

आपातकालीन स्थिति में निम्नलिखित दवा दुकानों से संपर्क किया जा सकता है :-

• ज्योति मेडिकल, खरसावां – 9835518855
• चौधरी मेडिकल स्टोर, सरायकेला – 9234753557
• बरोदा मेडिकल, गम्हरिया – 9334634491
• अन्नपूर्णा मेडिकल, चांडिल – 9304976400
• शांति मेडिकल, आदित्यपुर – 9934071331
• नेशनल मेडिकल, आदित्यपुर – 9334749669

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हेतु घबराने की आवश्यकता नहीं है. आपातकालीन सेवाओं के लिए उपरोक्त दवा दुकानें संचालित रहेंगी.

Also Read : जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो 28 मई को पहुंचेंगे पलामू, प्रमंडलीय बैठक में संगठन मजबूती पर होगी चर्चा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *