जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो 28 मई को पहुंचेंगे पलामू, प्रमंडलीय बैठक में संगठन मजबूती पर होगी चर्चा

Palamu : पलामू में जनता दल यूनाइटेड की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू...

Palamu : पलामू में जनता दल यूनाइटेड की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो आगामी 28 मई को पलामू दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे पलामू प्रमंडल स्तरीय बैठक में शामिल होकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे.

जदयू के पलामू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 27 मई की शाम पलामू पहुंचेंगे और स्थानीय परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद 28 मई को सुबह 11 बजे से परिसदन के मीटिंग हॉल में प्रमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी.

तीन जिलों के पदाधिकारियों के साथ करेंगे संवाद

बैठक में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे. प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने को लेकर दिशा-निर्देश देंगे.

ALSO READ : उमेश प्रसाद सिंह बनें बालूमाथ के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

पूर्व मंत्री सुधा चौधरी भी रहेंगी मौजूद

प्रमंडलीय बैठक में पूर्व मंत्री Sudha Chaudhary की भी उपस्थिति रहेगी. जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने पलामू, गढ़वा और लातेहार के सभी जिला पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों, राज्य परिषद सदस्यों और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से समय पर बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है.

ALSO READ : पतरातु पावर प्लांट के दूसरे यूनिट का ट्रायल सफल, राज्य को मिलेगी 85 फीसदी बिजली

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई बैठक

प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को सफल बनाने के उद्देश्य से पलामू स्थित जदयू जिला कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, उपाध्यक्ष अवध किशोर सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद, राज्य परिषद सदस्य नितेश्वर कुमार मेहता, सुरेंद्र कुमार यादव, निराला सिंह, नवल तिवारी और राजपति प्रजापति सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ALSO READ : सोनाहातु में चोरों का आतंक, नवनिर्मित होटल से 20 हजार की नकदी उड़ाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *