Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर में एनकाउंटर: सब-इंस्पेक्टर का पिस्टल छीनकर भाग रहे छिनतई के आरोपी को लगी गोली

Jamshedpur: चेन छिनतई के मामले में गिरफ्तार शातिर अपराधी हरपाल सिंह उर्फ गबरू के साथ मंगलवार को पुलिस की मुठभेड़ हो गई....

Jamshedpur:  चेन छिनतई के मामले में गिरफ्तार शातिर अपराधी हरपाल सिंह उर्फ गबरू के साथ मंगलवार को पुलिस की मुठभेड़ हो गई. सिदगोड़ा के लंबा मैदान इलाके में हुई इस जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे दोबारा पकड़ लिया गया.

जेवरात बरामदगी के लिए गई थी पुलिस टीम:

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम टेल्को थाना क्षेत्र में एक महिला से सोने की चेन छिनतई की वारदात हुई थी. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास से हरपाल सिंह उर्फ गबरू और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था. पूछताछ के दौरान गबरू ने कबूल किया कि उसने छिनतई के जेवरात और अन्य सामान सिदगोड़ा के लंबा मैदान इलाके में छिपाकर रखे हैं. मंगलवार की सुबह करीब 2:30 बजे टेल्को थाना पुलिस की टीम आरोपी गबरू को उसी की निशानदेही पर सामान बरामद करने के लिए लंबा मैदान लेकर पहुंची थी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

दरोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग:

बरामदगी स्थल पर पहुंचते ही आरोपी गबरू ने बेहद चालाकी और फुर्ती दिखाई. उसने टीम में शामिल सब-इंस्पेक्टर सुशांत सुंडी की सरकारी पिस्टल अचानक छीन ली और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा. खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर ही ताबड़तोड़ दो से तीन राउंड फायरिंग कर दी. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को रुकने और आत्मसमर्पण करने की सख्त चेतावनी दी, लेकिन उसने फायरिंग जारी रखी.

टाइगर मोबाइल के जवान ने की जवाबी कार्रवाई:

बढ़ते खतरे और आत्मरक्षार्थ को देखते हुए पुलिस टीम में शामिल टाइगर मोबाइल के जवान शम्स तबरेज खान ने मोर्चा संभाला. जवान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जवाबी कार्रवाई में दो राउंड फायरिंग की. इस एनकाउंटर में एक गोली सीधे गबरू के पैर में जा लगी, जिससे वह लहुलूहान होकर वहीं गिर पड़ा. पुलिस ने तुरंत उसे दबोचा और उसके पास से छीनी गई सरकारी पिस्टल बरामद की. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सिटी एसपी, डीएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रात में ही सीधे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। घायल आरोपी हरपाल सिंह उर्फ गबरू को तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां भारी सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *