85 करोड़ फूंकने के बाद भी हरमू नदी में जान नहीं ला पाए अफसर, अब मानसून से पहले आई सफाई की याद

Ranchi: रांची में हरमू नदी के सौंदर्यीकरण और पुनर्जीवन पर करीब 85 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नदी की हालत अब...

Harmu
हरमु नदी का निरीक्षण करते अपर नगर आयुक्त

Ranchi: रांची में हरमू नदी के सौंदर्यीकरण और पुनर्जीवन पर करीब 85 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नदी की हालत अब भी बदहाल बनी हुई है. बरसात से पहले फिर एक बार नगर निगम को हरमू नदी की सफाई की याद आई है. सोमवार को अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने हरमू नदी और लालपुर-कोकर मार्ग स्थित वेंडर मार्केट का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यापक सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया. ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है, कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी हरमू नदी में आखिर “जान” क्यों नहीं लौट पाई. चारों ओर गंदगी और कचरे का अंबार नदी के स्वरूप पर सवाल खड़े करते हैं.

अपर नगर आयुक्त ने हरमू नदी की स्थिति का लिया जायजा

इस बीच ने निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने हरमू नदी की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और आगामी मॉनसून को देखते हुए नदी से गाद, प्लास्टिक, ठोस अपशिष्ट और वर्षों से जमा कचरा हटाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सफाई अभियान में अधिक संख्या में सफाई मित्रों की तैनाती की जाए तथा आधुनिक मशीनों और पर्याप्त मानव संसाधनों का उपयोग किया जाए, ताकि बरसात के दौरान जलजमाव और गंदगी की समस्या कम हो सके.

मानसून में नदी के किनारे होगा पौधारोपण

अपर नगर आयुक्त ने हॉर्टिकल्चर शाखा को भी नदी तटों पर व्यवस्थित बागवानी करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्र का सौंदर्य बढ़ाने के साथ पर्यावरणीय संतुलन भी कायम रखा जा सके. साथ ही शहरवासियों से अपील की गई कि हरमू नदी में कचरा और गंदा पानी न डालें.

लालपुर वेंडर मार्केट को भी साफ सुथरा रखने का निर्देश

इसके बाद अपर नगर आयुक्त ने लालपुर-कोकर मार्ग स्थित डिस्टलरी पुल के पास वेंडर मार्केट का औचक निरीक्षण किया. यहां उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और वेंडर्स से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मार्केट परिसर में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए.

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेला-खोमचा और दुकानों पर भी नाराजगी जताई गई. अपर नगर आयुक्त ने अतिक्रमण हटाने और सड़क को व्यवस्थित रखने का निर्देश देते हुए कहा, कि यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. इस दौरान निगम के अभियंता, नगर प्रबंधक और अन्य अधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: पलामू : डीसी ने जिला सामान्य शाखा की समीक्षा की, लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *