Jamtara : प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से BLA-2 कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण शिविर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण शिविर में SIR ट्रेनिंग को ऑर्डिनेटर मुद्दासर खान एवं जिला ट्रेनर जलालुद्दीन अंसारी ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची पुनरीक्षण और वोट सुरक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी दी. कार्यकर्ताओं को बताया गया कि मतदाता सूची में नाम कटने, गलत जानकारी दर्ज होने या फर्जी मतदान जैसी समस्याओं पर सतर्क रहना जरूरी है. साथ ही नए मतदाताओं को जोड़ने और प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं के सत्यापन का प्रशिक्षण भी दिया गया.

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर कांग्रेस नेताओं का जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार दुबे एवं प्रखंड अध्यक्ष मास्टर दाऊद अंसारी ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को वोट की ताकत और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे हर बूथ पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करते हुए जनता के बीच पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यों को पहुंचाने का काम करेंगे.
