Click Here
Click Here
Click Here

उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस: तीन आरोपियों की जमानत पर 30 जून को सुनवाई, केस डायरी पेश करने का आदेश

Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक और धांधली मामले में मंगलवार को तीन आरोपियों गौरव कुमार, मोनू कुमार और सोनू शर्मा...

Excise Constable Paper Leak

Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक और धांधली मामले में मंगलवार को तीन आरोपियों गौरव कुमार, मोनू कुमार और सोनू शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई 30 जून को निर्धारित की है, जबकि एक अन्य आरोपी सुंदर साव की जमानत याचिका पर 4 जुलाई को सुनवाई होगी. यह सुनवाई अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले के अनुसंधान पदाधिकारी (IO) को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

इस मामले में मास्टरमाइंड अतुल वत्स सहित गिरोह के सदस्य विकास कुमार, आशीष कुमार, योगेश कुमार, मुकेश कुमार तथा बिहार से गिरफ्तार किए गए अन्य सदस्य समेत कुल आठ आरोपी अभी भी जेल में बंद हैं. इनके अलावा पांच अभ्यर्थी भी न्यायिक हिरासत में हैं. सभी की जमानत याचिकाओं पर आगे सुनवाई होनी है.

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित होनी थी. आरोप है कि 12 अप्रैल की रात अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर रटवाए जा रहे थे. इस मामले में अभ्यर्थियों सहित 166 लोगों को तमाड़ पुलिस ने रड़गांव से गिरफ्तार किया था. इनमें सरगना सहित पांच मास्टरमाइंड, सात महिलाएं और 152 अभ्यर्थी शामिल थे. बाद में इस मामले में 83 जमानत याचिकाएं दाखिल की गई, जिनमें से 78 पर सुनवाई के बाद जमानत दी गई.

छापेमारी में हुआ था बड़े रैकेट का खुलासा

यह मामला तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में हुई छापेमारी के दौरान सामने आया था. जांच में खुलासा हुआ कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को उत्तर रटवाए जा रहे थे और यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से संचालित हो रहा था. आरोप है कि अभ्यर्थियों से परीक्षा से पहले 3 लाख रुपये और नियुक्ति के समय 10 लाख रुपये लिए जाने की योजना थी. ग्रामीणों को संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद इस पूरे रैकेट का खुलासा हुआ.

ALSO READ: रांची पुलिस में फेरबदल : अनिल तिवारी को धुर्वा और सतीश कुमार गोराई को मिली अरगोड़ा थाने की कमान

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *