गिरिडीह: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया, छात्राओं को साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

Giridih: गिरिडीह जिला समाज कल्याण शाखा, गिरिडीह की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय...

छात्राओं को साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

Giridih: गिरिडीह जिला समाज कल्याण शाखा, गिरिडीह की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पीरटांड़ में पौधारोपण एवं साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था. इसमें कक्षा 8वीं से 12वीं तक की करीब 230 छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई. इस दौरान छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया. साथ ही बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को समाज के समग्र विकास का आधार बताया गया.

साईबर ठगी से बचने के लिए किया गया जागरुक 

साइबर जागरूकता सत्र में छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा ओटीपी और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. उन्हें मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की सलाह दी गई. शिविर में छात्राओं को 1930 साइबर हेल्पलाइन और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई.

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी 

इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई. छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण शाखा, गिरिडीह के बिक्कु कुमार यादव, विकास कुमार और नीलम मंडल उपस्थित रहे.

ALSO READ : गिरिडीह: जनता दरबार में 70 से अधिक फरियादियों की गुहार, DC ने कई मामलों का किया ऑन-द-स्पॉट समाधान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *