आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद पिता ने की थी बेटी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या,पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Palamu : लेस्लीगंज के एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 26 मई...

 Palamu : लेस्लीगंज के एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 26 मई 2026 को क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया, जिसमें एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी. इस हत्याकांड के पीछे सोशल मीडिया पर वायरल की गई आपत्तिजनक फोटो और दुष्प्रचार को मुख्य वजह बताया गया है.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

एसडीपीओ ने बताया कि मामले में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की. जांच में सामने आया कि आरोपी राजबली मेहता और अरविंद कुमार मेहता ने मिलकर एक साजिश के तहत युवती की आपत्तिजनक फोटो मोबाइल कैमरे से खींची और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

सामाजिक बदनामी से आक्रोशित हुआ पिता

पुलिस के अनुसार, जब यह बात युवती के पिता अगस्त मेहता को पता चली, तो वह सामाजिक बदनामी और गुस्से से आक्रोशित हो गए. इसी दौरान उन्होंने 26 मई को अपनी बेटी की टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर हत्या कर दी.

ALSO RAED : पलामू: 8 बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त, श्रम विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 ने बताया कि मामले के मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त राजबली कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के पास से वीवो कंपनी का वह मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिससे फोटो खींची गई थी और वायरल की गई थी.

आगे की जांच जारी

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है.

ALSO RAED : JET-2024 को लेकर JPSC का नया अपडेट, इन विषयों की परीक्षा 14 जून को

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *