इंस्टाग्राम से हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, गिरफ्तार

Gumla: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में लोहांजरा सिसई निवासी अभियुक्त राजू महतो को पूसो थाना की पुलिस...

Gumla
गिरफ्तार आरोपी

Gumla: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में लोहांजरा सिसई निवासी अभियुक्त राजू महतो को पूसो थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी जहांगीर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी ने पीड़िता को अपने झांसे में लिया. इसके बाद शादी का झांसा देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण किया.

पीड़िता के परिजनों द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की कार्रवाई की. अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त की संलिप्तता पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग के बड़की होरहोरी नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, चोरका-पड़रिया समेत कई गांवों को होगी सहूलियत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *