Koderma : जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र से एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां किस्त फेल एक गाड़ी को जप्त करने गए एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को ही गाड़ी मालिक ने किडनैप कर लिया. दरअसल यह मामला सतगांवां थाना क्षेत्र के बासोडीह के समीप का है, जहां रोशन सिंह नामक एक एजेंट जो चोला मंडलम नामक एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है, उसने शनिवार को सतगांवां थाना क्षेत्र के बासोडीह के समीप देवघर-सतगांवां मुख्य मार्ग के समीप किस्त फेल एक वाहन को रोका और पूछताछ शुरू कर दी.
मोबाइल लोकेशन बनी सुराग, अपहृत वसूली एजेंट सकुशल बरामद
इसी दौरान रोशन ने वाहन मालिकों को वाहन के किस्त फेल होने की बात कह कर गाड़ी को यार्ड में लगाने की बात कही. इस दौरान वाहन मालिक ने चालाकी से रोशन सिंह को अपने गाड़ी में बिठा लिया और गाड़ी लेकर वहां से लापता हो गए. इधर देर शाम को रोशन का जब घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन उसे ढूँढने लगे. इस दौरान रौशन के भाई राहुल को बासोडीह के समीप सड़क किनारे खेत में रौशन का बाइक गिरा हुआ मिला. जिसपर उसे कुछ अनहोनी का संदेह हुआ. इसके पश्चात उसने इस संबंध में सतगांवां थाना में एक शिकायत दर्ज की. इसके पश्चात सतगांवां थाना प्रभारी बबलू सिंह मामले की छानबीन में जुट गए. इस दौरान उन्होंने मोबाइल लोकेशन के आधार पर रोशन सिंह और उसे किडनैप करने वाले वाहन मालिक दो लोगों को घटना के समय प्रयुक्त किए गए दो वाहनों के साथ हजारीबाग जिले के बरकट्ठा से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस फिलहाल दोनों अपहरण कर्ताओं से पूछताछ कर रही है. हालांकि पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले पर कुछ भी बताने से इनकार कर कर रही है.

Also Read : रांची की उमस और बारिश में चमकेगी कलाई: कंगन स्टाइलिंग गाइड
