पलामू : शिक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : ​पांकी थाना क्षेत्र के थाना रोड स्थित एक किराए के मकान में रहने वाले स्कूल शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या...

Palamu : ​पांकी थाना क्षेत्र के थाना रोड स्थित एक किराए के मकान में रहने वाले स्कूल शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के रूप में की गई है. जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी थे. वह स्थानीय सिलदिलिया स्कूल में फिजिकल टीचर के पद पर कार्यरत थे और लंबे समय से पांकी में ही किराए के मकान में रह रहे थे.
​घटना की जानकारी मिलते ही पांकी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की शुरुआती जांच में जुट गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है और घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस परिजनों के पांकी पहुंचने का इंतजार कर रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं

​आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है कि शिक्षक ने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस प्रशासन विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की सघन जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

ALSO READमौत का मैग्नेटिक ट्रैप बना झारखंड: लोहा उगलने वाली धरती अब आसमान से खींच रही मौत, पिछले 24 घंटे में ठनका ने ले ली पांच की जान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *