पार्टी में बुलाकर रेप करवाने की आरोपी ओली विश्वकर्मा के खिलाफ पुलिस ने दी केस डायरी 

Ranchi: दोस्त की बर्थडे पार्टी के बहाने युवती को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करवाने की आरोपी मेडिकल की स्टूडेंट ओली विश्वकर्मा की...

Ranchi: दोस्त की बर्थडे पार्टी के बहाने युवती को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करवाने की आरोपी मेडिकल की स्टूडेंट ओली विश्वकर्मा की जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. शुक्रवार की सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से मामले की केस डायरी कोर्ट में प्रस्तुत कर दी गई है जिसके बाद कोर्ट ने ओली की बेल पर अगली सुनवाई के लिए सोमवार की तिथि निर्धारित की है.

पुलिस ने पेश की विस्तृत केस डायरी 

कोर्ट अब पुलिस के द्वारा प्रस्तुत की गई केस डायरी का अवलोकन करेगा. पुलिस ने अपनी केस डायरी में पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी है.ओली विश्वकर्मा एवं इस केस से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर लालपुर थाना में कांड संख्या 66/2026 दर्ज की गई है.

Read Also: झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को वोटिंग: चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *