गिरिडीह जिला कांग्रेस की विस्तारित कमेटी की पहली मासिक बैठक संपन्न

Giridih: जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कमेटी की प्रथम मासिक बैठक आयोजित की गई. बैठक में...

Giridih: जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कमेटी की प्रथम मासिक बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले भर के नवनियुक्त पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष शामिल हुए.

इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए उन्हें सौंपे गए दायित्वों एवं प्रभार की विस्तृत जानकारी दी.

बीएलए नियुक्ति और पंचायत कमेटियों के गठन पर चर्चा

बैठक में मुख्य रूप से शेष बचे बीएलए की नियुक्ति तथा पंचायत कमेटियों को पूर्ण रूप से गठित करने को लेकर चर्चा की गई. मनोनयन पत्र वितरण के बाद जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि यह केवल एक कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और दायित्व का एहसास कराने वाला दस्तावेज है.

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश जिस परिस्थिति से गुजर रहा है, उसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. सामाजिक सद्भाव बनाए रखना और संविधान की रक्षा करना कांग्रेसजनों का दायित्व है. लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा.

जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सत्ता रहे या न रहे, जनता का साथ हमेशा बना रहना चाहिए.

उन्होंने कहा कि नई कमेटी में हर वर्ग एवं जिले के सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है. कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी जाति एवं धर्म को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है और सांप्रदायिक ताकतों के साथ कभी समझौता नहीं किया है.

ALSO READ: चक्रधरपुर में वट वृक्ष के पास बना चबूतरा, वट सावित्री व्रत में महिलाओं को मिलेगी सुविधा

कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैठक को किया संबोधित

बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नकुल सिंह, नदीम अख्तर, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद अली खान, विमल सिंह, गौतम सिंह एवं अशोक विश्वकर्मा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया.

बैठक में महासचिव दिनेश विश्वकर्मा, रघुनंदन सिंह, सुदामा राम, मोहम्मद नेशाब, पोरेश नाथ मित्र, जुनेद आलम, इंद्रदेव सिंह, चंद्रशेखर सिंह, श्याम सुंदर शाह, अमित सिंह, दिलावर अंसारी, अनिल चौधरी, जगदीश मंडल, सुलेमान अख्तर, वरुण Kumar Singh, अनिल हसदा, सोनाराम टुडू, कपिल देव राय, मनोज जायसवाल एवं करीम बक्श अंसारी सहित जिले भर के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *