धनबाद: AIDEOA ने बस्ताकोला के नए महाप्रबंधक का किया स्वागत, माइनिंग स्टाफ की समस्याओं पर हुई अहम चर्चा

Dhanbad/Bastakola: ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिशल एसोसिएशन (AIDEOA) बस्ताकोला क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में नए महाप्रबंधक...

Dhanbad/Bastakola: ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिशल एसोसिएशन (AIDEOA) बस्ताकोला क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में नए महाप्रबंधक एस. के. गायकवाड़ के साथ हुई. क्षेत्रीय सचिव शिव शंकर महतो के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में प्रबंधन और एसोसिएशन के बीच माइनिंग स्टाफ के ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से विमर्श किया गया. बैठक के प्रारंभ में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक गायकवाड़ को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी. उन्हें सम्मानस्वरूप अंगवस्त्र और फलदार पौधा भेंट किया गया. परिचय सत्र के बाद माइनिंग कर्मियों के हितों से जुड़ी मांगों का पत्र सौंपा गया.

यह भी पढ़ें: पलामू: DRM ने जपला स्टेशन का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

चर्चा के मुख्य बिंदु

बैठक में माइनिंग स्टाफ से संबंधित 7 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से चर्चा हुई:
पदोन्नति: माइनिंग स्टाफ का समयबद्ध प्रमोशन सुनिश्चित करना.
मैनपावर बजट: वर्ष 2025-2026 के लिए गलत मैनपावर बजट की विसंगतियों को दूर करना.
इंक्रीमेंट: ओवरमैन पद पर प्रमोशन के बाद भी लंबित इंक्रीमेंट का भुगतान.
आवास: जर्जर आवासों की अविलंब मरम्मत और पात्र कर्मियों को आवास आवंटन.
VV स्टेटमेंट: एडिशनल इंक्रीमेंट जमा होने के बाद भी उसे स्टेटमेंट में प्रदर्शित न होना.
प्लेसमेंट: प्लेसमेंट और प्रमोशन से जुड़े नीतिगत मुद्दों का समाधान.

प्रबंधन का आश्वासन

महाप्रबंधक एस. के. गायकवाड़ ने एसोसिएशन की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि माइनिंग स्टाफ की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है. क्षेत्रीय स्तर की समस्याओं को जल्द बैठक कर सुलझाया जाएगा और जो मुद्दे मुख्यालय स्तर के हैं, उन्हें उचित कार्रवाई के लिए आगे भेजा जाएगा. माइनिंग स्टाफ को हर संभव मदद दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: रांची: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन बोला- ‘अब खुलने लगी स्कूलों की पोल’

नीतिगत मुद्दों को उच्चस्तरीय बोर्ड में उठाया जाएगा

आर. के. तिवारी (राष्ट्रीय महासचिव): “माइनिंग स्टाफ के कुछ नीतिगत मुद्दों को कंपनी के उच्चस्तरीय बोर्ड में प्रभावी ढंग से रखा जाएगा.”
कुश कुमार (डिवीजनल महामंत्री): “माइनिंग कर्मी सुरक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण उत्पादन में रीढ़ की हड्डी हैं. प्रबंधन को इनकी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और नियमित अंतराल पर सुरक्षा व उत्पादन पर संवाद करना चाहिए.”

इनकी रही उपस्थिति

इस बैठक में मुख्य रूप से डिवीजनल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रवि ओंकार, राकेश प्रसाद सिन्हा, अमित नारायण, नसीब चौहान, संजय सिंह, प्रमोद पंडित, अमित कुमार सिंह, राम प्यारे प्रसाद, सुनील कुमार, बमबेश सिंह, सुमन झा, अमित कुमार, पंकज पांडे, सुबोध सिंह, राम कैलाश कुर्मी, अमरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार साव, सुभाष पांडे, दिलीप सिन्हा, अरविन्द कुमार सिंह, विवेक कुमार, तारकेश्वर तिवारी, उपेंद्र कुमार, नीरज कुमार, सुधीर यादव सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *