बकरीद पर्व को लेकर बुंडू क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च

Bundu: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार शाम बुंडू थाना क्षेत्र में प्रशासन द्वारा फ्लैग...

Bundu Flag march
बकरीद पर्व को लेकर बुंडू क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च

Bundu: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार शाम बुंडू थाना क्षेत्र में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. शाम करीब 5 बजे निकाले गए इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व बुंडू के एसडीएम मोहन लाल मरांडी ने किया. इस दौरान बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश, थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.

पुलिस बल ने की लोगों से शांति के साथ बकरीद पर्व मनाने की अपील

फ्लैग मार्च बुंडू थाना परिसर से शुरू होकर सुभाष चौक, बाजार टोली, पुराना बाजार टोली, नवरात्रि टोली होते हुए मस्जिद टोली तक पहुंचा. इसके बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम नगर के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए वापस थाना लौटी. मार्च के दौरान पुलिस बल ने लोगों से शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ बकरीद पर्व मनाने की अपील की. प्रशासन की ओर से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों को भरोसा दिलाया गया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर डीएसपी ओम प्रकाश ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों पर कांग्रेस का विरोध राजनीति से प्रेरित: पवन शंकर पांडे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *