News Wave Desk: अक्सर हम अपने चेहरे की देखभाल तो करते हैं, लेकिन पैरों की त्वचा को नजरअंदाज कर देते हैं. इसकी वजह से पैरों में फंगल संक्रमण, नाखूनों का टूटना, दाग-धब्बे, और फटी एड़ियों जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके पैर साफ, मुलायम और चमकदार दिखें, तो इन आसान घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं.

नाखून और फंगस की देखभाल

पैरों के नाखूनों में फंगस हो जाए तो इसका समय रहते इलाज जरूरी है. इसके लिए एक कटोरी में बराबर मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर और पानी मिलाएं. अपने पैरों को इसमें 20-30 मिनट तक डुबोकर रखें. फिर पैर सुखाकर लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें नाखूनों पर लगाएं और हल्के हाथ से मालिश करें. यह प्रक्रिया रात को करने से अधिक फायदा मिलेगा.
पैरों की त्वचा को एक्सफोलिएट करें

डेड स्किन हटाने के लिए 1 चम्मच चीनी, 1/2 चम्मच शहद और 1/2 चम्मच गुलाब जल मिलाकर स्क्रब तैयार करें. इस स्क्रब से पैरों की मसाज करें और फिर पानी से धो लें. इससे पैरों की त्वचा साफ, मुलायम और ताजगी से भर जाएगी.
घर पर बनाएं फुट मास्क

पैरों की त्वचा को दमकता और मुलायम बनाने के लिए 2 चम्मच कद्दू का पेस्ट, 1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर और 1 चम्मच दही मिलाएं. इस मिश्रण को साफ पैरों पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें. इससे पैरों में नेचुरल ग्लो और कोमलता आएंगे.
फटी एड़ियों का घरेलू उपचार

फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए एक टब में गुनगुना पानी, थोड़ा सा नमक और फिटकरी डालें। अपने पैर इसमें 20 मिनट रखें. फिर पैर सुखाकर एड़ियों पर नारियल तेल या कोई अच्छी क्रैक हील क्रीम लगाएं.
पैरों की रेगुलर मसाज

पैरों की रोजाना मालिश करने से उनमें ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे दर्द, थकान और सूजन कम होती है. साथ ही, मसाज त्वचा को भी स्वस्थ और सुंदर बनाए रखती है.
Also Read: इस मई की पूर्णिमा: जब चांद बनेगा ब्लू मून और माइक्रोमून
