Medininagar: झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो का रविवार दोपहर पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू के नेतृत्व में मेदिनीनगर आगमन पर चियांकी में जोरदार स्वागत किया गया. पार्टी सुप्रीमो के साथ पहुंचे पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देव शरण भगत व केंद्रीय महासचिव संजय मेहता का भी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. पार्टी नेता व कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेता के स्वागत के लिए चियांकी स्थित पार्क के पास पहले से खड़े थे. पार्टी सुप्रीमो के आते ही चंद्रशेखर सिंह छोटू सहित अन्य नेताओं ने अतिथियों के सम्मान में सुदेश महतो जिंदाबाद, आजसू पार्टी जिंदाबाद, प्रवीण प्रभाकर जिंदाबाद, देव शरण भगत जिंदाबाद और संजय मेहता जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए. इसके बाद सभी नेताओं को फूलमाला व बुके देकर सम्मानित किया गया.

संगठन विस्तार और जनाधार बढ़ाने पर हुई चर्चा
इस मौके पर मुख्य रूप से सतीश तिवारी, नवरंग चंद्रवंशी, ओम प्रकाश सिंह, बबलू डोगरा, मणी चंद्रवंशी, नंदलाल तिवारी, सुनील कुमार, प्रभात सिंह, उपेंद्र साव, भुवनेश्वर प्रजापति, अख्तर अंसारी, झुन्नू बैठा, प्रमोद प्रजापति, ऋषभ तिवारी, राजू पांडे, सुजीत तिवारी, रणजीत सिंह, मुकेश यादव व विनोद पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.
इसके बाद पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल और कारों के विशाल काफिले के साथ अगुवाई करते हुए अतिथियों को स्थानीय दीनदयाल स्मृति टाउन हॉल स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाया.
पलामू प्रमंडल युवा मोर्चा की बैठक आयोजित
यहां आयोजित युवा सम्मेलन के दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने पलामू प्रमंडल के आजसू पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में पार्टी संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाने तथा क्षेत्र में जनाधार बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से वार्तालाप किया गया.
