Click Here
Click Here
Click Here

एनएमएल सीबीसीएमपी माइंस के विस्तार में एक बार फिर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव बने बाधक

हजारीबाग: एनएमएल चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना का विस्तार पंचायत भवन की ओर दक्षिण दिशा में खनन करते हुए आगे बढ़ाया जाना है....

हजारीबाग: एनएमएल चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना का विस्तार पंचायत भवन की ओर दक्षिण दिशा में खनन करते हुए आगे बढ़ाया जाना है. एमडीओ ऋत्विक कंपनी बार-बार उस दिशा में माइंस का विस्तार करना चाहती है, लेकिन पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद इसके विरोध में खड़े हो जा रहे हैं.

बताया जाता है कि 1 मार्च 2026 को भी सड़क काटकर आगे बढ़ने की कोशिश की गई थी, जिसे रात में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पहुंचकर रुकवा दिया था. इसके बाद एक बार फिर कंपनी ने रात के अंधेरे में सड़क काटकर माइंस का विस्तार करने की कोशिश की. कुछ काम भी शुरू हुआ, लेकिन इसी दौरान रात करीब एक बजे पूर्व मंत्री योगेंद्र साव वहां पहुंच गए और कार्य बंद करा दिया. इसके बाद सभी मशीनों को वापस लौटना पड़ा.

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का कहना है कि पकरी बरवाडीह के संकल्प पत्र के आधार पर सीबी माइंस की शुरुआत की गई है. इसलिए इस माइंस के लिए अधिग्रहित भूमि पर आरएफसीटीएलएआरआर अधिनियम 2013 के तहत मुआवजा और विस्थापन से जुड़ी सभी सुविधाएं प्रभावित लोगों को मिलनी चाहिए.

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ऋत्विक कंपनी जिस सड़क को बार-बार काटने की कोशिश कर रही है, उससे जोरदाग और चट्टीबारियातु के ग्रामीणों को काफी परेशानी होगी.

चट्टीबारियातु गांव से पंचायत भवन के पीछे से होकर जोरदाग और लबनिया मोड़ तक एक वैकल्पिक मार्ग जाता है, लेकिन चट्टीबारियातु से जोरदाग तक इस सड़क की स्थिति काफी जर्जर है.

ग्रामीणों ने मांग की है कि एनटीपीसी अपने सीएसआर फंड से पहले इस वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त करे. इसके बाद ही मुख्य कालीकरण मार्ग को काटकर माइंस के विस्तार का काम शुरू किया जाए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *