पेयजल संकट पर फॉरवर्ड ब्लॉक का डीसी कार्यालय घेराव, 10 दिनों में जलापूर्ति बहाल करने का मिला आश्वासन

Giridih:ग्रामीण क्षेत्रों में बाधित पेयजलापूर्ति व्यवस्था को लेकर शनिवार को ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के बैनर तले सैकड़ों महिला-पुरुषों ने जिला मुख्यालय...

Giridih:ग्रामीण क्षेत्रों में बाधित पेयजलापूर्ति व्यवस्था को लेकर शनिवार को ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के बैनर तले सैकड़ों महिला-पुरुषों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया तथा पेयजल समस्या के समाधान की मांग उठाई.

मांग पूरी होने की आश्वासन 

धरना के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त रामनिवास यादव से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. इस दौरान उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) के अधिकारियों से बातचीत कर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बेरदोंगा जलापूर्ति योजना से अगले 10 दिनों के भीतर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश यादव ने कहा कि बेरदोंगा समेत जिले की अधिकांश जलापूर्ति योजनाएं या तो बंद पड़ी हैं या फिर बदहाल स्थिति में है. इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है.

विफलता के पीछे भ्रष्टाचार ऑर लापरवाही कारण

उन्होंने आरोप लगाया कि जलापूर्ति योजनाओं की विफलता के पीछे भ्रष्टाचार और लापरवाही प्रमुख कारण हैं. जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है. कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया. राजेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर जलापूर्ति शुरू नहीं हुई तो संगठन जनता के साथ बड़े स्तर पर आंदोलन करने और सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा. उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी समस्या के प्रति सरकार और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता चिंताजनक है.

धरना-प्रदर्शन में संगठन के वरिष्ठ नेता सोमनाथ मुखर्जी, संजय चौधरी, मनोज कुमार यादव, रामलाल मंडल, द्वारिका कोल, बुधन कोल, राजेंद्र तुरी, सुनील मरांडी, सुरेंद्र दास, संतोष राय, शंभू ठाकुर, साहेब यादव, रियाज अंसारी, रुस्तम अंसारी, बालेश्वर यादव, पंकज वर्मा, नंदकिशोर यादव समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे.

AlsoRead:विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता वाहन रवाना, उपायुक्त बोले- तंबाकू मुक्त गिरिडीह हमारा संकल्प

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *