उत्क्रमित उच्च विद्यालय इटिहासा में चहारदिवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास

Chaibasa: चक्रधरपुर प्रखंड के इटिहासा पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय इटिहासा में बुधवार को चहारदिवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम...

Chaibasa: चक्रधरपुर प्रखंड के इटिहासा पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय इटिहासा में बुधवार को चहारदिवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव उपस्थित रहे. उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की.

शैक्षणिक माहौल बेहतर बनेगा

जानकारी के अनुसार विद्यालय की चहारदिवारी का निर्माण करीब 30 लाख रुपये की लागत से DMFT फंड के तहत कराया जाएगा. निर्माण कार्य का जिम्मा NREP विभाग को दिया गया है. विद्यालय परिसर में लंबे समय से चहारदिवारी नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. चहारदिवारी बनने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और शैक्षणिक माहौल बेहतर बनेगा.

मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है. विद्यालय में चहारदिवारी निर्माण से छात्रों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा और विद्यालय की व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी.

ALSO READ: जामताड़ा जिले के भागाबांध ग्रिड से सुधरेगी बिजली व्यवस्था, नारायणपुर और करमाटांड़ को मिलेगा बेहतर वोल्टेज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *