Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा के भागाबांध के समीप में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, तीन की हालत गंभीर

Jamtara: नारायणपुर थाना क्षेत्र के भागाबांध के समीप रंगाबांध के पास शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल...

Jamtara: नारायणपुर थाना क्षेत्र के भागाबांध के समीप रंगाबांध के पास शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए. हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार विपरीत दिशा से आ रही एक पल्सर बाइक और एक स्कूटी के बीच रंगाबांध के पास जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में रमजान अंसारी, अरविंद किस्कू और आनंद किस्कू गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं सहदेव किस्कू को अपेक्षाकृत कम चोटें आई हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को निजी स्कॉर्पियो वाहन से नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अरनव चक्रवर्ती ने बताया कि घायलों के शरीर में गंभीर चोटें लगी हैं तथा कई लोगों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर की आशंका है. गंभीर स्थिति को देखते हुए रमजान अंसारी, अरविंद किस्कू और आनंद किस्कू को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ग्रामीण ने बताई हादसे की जानकारी

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि पल्सर और स्कूटी की सीधी टक्कर के कारण घायलों के हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है. गंभीर रूप से घायल लोगों का धनबाद में इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

ALSO READ : Jamtara: ट्रक और टेंपो की टक्कर में कई स्कूली बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *