Click Here
Click Here
Click Here

मिशन हॉस्पिटल में महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 107 से अधिक ने उठाया लाभ

Hazaribagh: हजारीबाग के रविन्द्र पथ बिजली ऑफिस के विपरीत स्थित संत कोलम्बस मिशन हॉस्पिटल में बुधवार को महिलाओं के लिए जननी स्वास्थ्य...

Hazaribagh: हजारीबाग के रविन्द्र पथ बिजली ऑफिस के विपरीत स्थित संत कोलम्बस मिशन हॉस्पिटल में बुधवार को महिलाओं के लिए जननी स्वास्थ्य मेला के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया.

मुफ्त जांच और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा

शिविर में महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श देने के साथ-साथ मुफ्त दवा, बीपी जांच, नेत्र जांच, सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, शुगर एवं हीमोग्लोबिन जांच जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं. इसके अतिरिक्त अन्य आवश्यक जांचों पर भी विशेष छूट दी गई, जिससे महिलाओं में उत्साह देखने को मिला. कुल 107 से अधिक महिलाओं ने इस शिविर का लाभ उठाया.

महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य

संत कोलम्बस मिशन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि इस प्रकार के शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच के माध्यम से गंभीर बीमारियों की रोकथाम करना है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आसानी से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है.

ALSO READ: उपायुक्त के निर्देशानुसार कुचाई में आयोजित रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित

भविष्य में भी जारी रहेंगे ऐसे शिविर

उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन लगातार किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें.

मौके पर संत कोलम्बस मिशन हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अमृता कुमारी, डॉ. शिखा खंडेलवाल, डॉ. मिताली सोरेन, डॉ. राहुल रंजन, डॉ. एएन सिंह, डॉ. एम सरन, डॉ. आर के अग्रवाल, डॉ. जे के आर्य एवं अस्पताल प्रबंधन सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों ने सराहनीय योगदान दिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *