Click Here
Click Here
Click Here

पौंता गांव घटना: पीड़ित परिवारों से मिले पूर्व सदर प्रत्याशी मुन्ना सिंह, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

Hazaribagh: विगत दिनों पौंता गांव में हुई दर्दनाक घटना के बाद पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे...

Hazaribagh: विगत दिनों पौंता गांव में हुई दर्दनाक घटना के बाद पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया. सदर प्रखंड अंतर्गत पौंता पंचायत के पौता गांव पहुंचकर उन्होंने उन परिवारों से मुलाकात की, जिन्होंने इस हृदयविदारक घटना में अपने घर के तीन चिराग, दो बेटियों और एक बेटा को खो दिया. इस घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया है.

पीड़ितों से मिलकर साझा किया दुख, न्याय का भरोसा

मुन्ना सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया और कहा कि जवान बच्चों का इस तरह असमय चले जाना केवल एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज की पीड़ा है. उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक उनकी आवाज हर मंच पर मजबूती से उठाई जाएगी.

अन्य पीड़ित परिवारों से भी की मुलाकात

बुधवार को मुन्ना सिंह हजारीबाग के फ़िरदौस कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने मो. कमाल के आवास पर उनकी पुत्री स्वर्गीय सनिया प्रवीण के निधन पर संवेदना व्यक्त की. इसके बाद कटकमदाग प्रखंड के सुल्ताना गांव जाकर मोहम्मद समीम के आवास पर उनके पुत्र स्वर्गीय आदिल हसन के निधन पर भी शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की.

ALSO READ: मिशन हॉस्पिटल में महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 107 से अधिक ने उठाया लाभ

दोषियों को सजा दिलाने की कही बात

परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि दोषियों को कानून के कठघरे तक पहुंचाना ही दिवंगत आत्माओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिवारों को इस दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *