Ranchi: झारखंड की मशीनरी अलग-अलग विभागों और जिला कार्यालयों में बंटी हुई है. नीति निर्धारण करने वाले बड़े विभागों से लेकर जमीनी स्तर पर काम करने वाले कलेक्टरेट तक, हर जगह पदों का एक सुव्यवस्थित ढांचा तैयार है. इसमें कुल पदधारों की संख्या 3966 है. जिसमें मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव,सचिव, निदेशक, संयुक्त सचिव ,उपायुक्त, सिविल सर्जन, बीडीओ, प्रशाखा पदाधिकारी जैसे अन्य पद भी शामिल हैं.

किस प्रमुख विभाग में कितने पदधारक
• गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभागः 591 पदधारक
• स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग: 486 पदधारक
• कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग: कृषि प्रभाग में 341 और सहकारिता प्रभाग में 65 पदधारक
• कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग: 244 पदधारक
• उद्योग विभाग: 194 पदधारक
• महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग: 178 पदधारक
• खाद्य आपूर्ति विभागः 116 पदधारक
• ऊर्जा विभागः 102 पदधारक
• ग्रामीण विकास विभाग 97 पदधारक
• नगर विकास एवं आवास विभाग 53 पदधारक
• भवन निर्माण विभाग-64 पदधारक
• पथ निर्माण विभाग64पदधारक
• जल संसाधन-48 पदधारक
• परिवहन विभाग- 48 पदधारक
• पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग- 38 पदधारक
• वाणिज्य कर विभागः 192 पदधारक
• विधि विभागः 80 पदधारक
• कैबिनेट सचिवालय एवं सतर्कता विभाग: 108 पदधारक
• निबंधन विभागः 67 पदधारक
• सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभागः 39 पदधारक
आयोग और स्वायत्त संस्थाओं में कितने पदधारक
• झारखंड विधानसभा सचिवालय: 65 पदधारक
• झारखंड लोक सेवा आयोगः 40 पदधारक
• श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान : 35 पदधारक
• राज्य सूचना आयोग : 43 पदधारक
• झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग: 24 पदधारक
जिलों के कप्तान: कलेक्टरेट में प्रशासनिक मुस्तैदी
रांची डीसी ऑफिस (राजधानी का केंद्र): 109 पदधारकों के साथ जिला प्रशासनों में अग्रणी
पलामू डीसी ऑफिस: 108 पदधारक
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) डीसी ऑफिस: 102 पदधारक
धनबाद डीसी ऑफिस: 100 पदधारक
गिरिडीह डीसी ऑफिस: 98 पदधारक
बोकारो डीसी ऑफिस: 95 पदधारक
देवघर डीसी ऑफिस : 91 पदधारक
दुमका डीसी ऑफिस : 89 पदधारक
इन जिलों के डीसी ऑफिस में भी हैं पदधारक
लोहरदगा (63 पद), कोडरमा (76 पद), जामतारा (84 पद) और खूंटी (32 पद) जैसे जिलों में भी काम की महत्ता के अनुसार पदधारक हैं. कमिश्नर कार्यालयों (प्रमंडलीय आयुक्त) की बात करें तो दक्षिण छोटानागपुर कमिश्नर ऑफिस में 33 पद और कोल्हान कमिश्नर ऑफिस में 29 पदधारक हैं.
ALSO READ: सरायकेला में बिना नोटिस 40 साल पुरानी दुकान पर चला बुलडोजर, लाखों का नुकसान
