Click Here
Click Here
Click Here

हम साथ-साथ हैं से हम आपके हैं कौन? तक – INDIA गठबंधन में भाईचारे की नई परिभाषा

Ranchi: राज्यसभा चुनाव के नतीजे आते ही इंडिया गठबंधन का ‘अटूट प्रेम’ पल भर में ‘टूटा दिल’ बन गया है. कल तक...

Ranchi: राज्यसभा चुनाव के नतीजे आते ही इंडिया गठबंधन का ‘अटूट प्रेम’ पल भर में ‘टूटा दिल’ बन गया है. कल तक जो नेता एक-दूसरे के गले लगकर “भाई-भाई” का नारा लगा रहे थे, आज वही एक-दूसरे को देखते ही मुंह फेर ले रहे हैं. ऐसा लग रहा है जैसे चुनावी नतीजों ने न सिर्फ सीटें गिनवाईं, बल्कि गठबंधन के ‘प्यार’ की भी गिनती कर दी.

कांग्रेस का नया मंत्र: RJD को गठबंधन से हटाओ, देश बचाओ

कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंखें लाल करते हुए कहा, “RJD के साथ रहकर हमारा गठबंधन ‘विकास’ की राह पर नहीं, बल्कि ‘विनाश’ की राह पर जा रहा था. अब काफी हुआ, हम उन्हें गठबंधन से बाहर करने के पक्ष में हैं. जब उनसे पूछा गया कि कल तक तो आप लालू जी का हाथ मजबूत करो के नारे लगा रहे थे, तो उन्होंने व्यंग्य से जवाब दिया, “कल कल था, आज आज है. राजनीति में भावनाओं को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

RJD का पलटवार: कांग्रेस तो बूढ़ी हो गई, अब हमें क्यों पकड़ रही है?

RJD के प्रवक्ता ने तुरंत काउंटर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और कहा, ये कांग्रेस वाले क्या सोचते हैं? हम उनके बिना नहीं रह सकते? अरे भाई, हम तो पहले से कह रहे थे – हम आपके हैं कौन? अब जाकर समझ आए. ये लोग तो सिर्फ वोट चाहिए तो साथ आ जाते हैं, सीट चाहिए तो गले लग जाते हैं, और नतीजा आते ही ‘भाई’ को गद्दार बता देते हैं.  उन्होंने आगे जोड़ा, कल तक इंडिया गठबंधन अमर रहे बोल रहे थे, आज इंडिया गठबंधन मर गया का शोक मना रहे हैं. लालू जी कह रहे हैं – ई सब ड्रामा है, हम तो अकेले भी लड़ लेंगे, लेकिन ये कांग्रेस वाले बिना सहारे के खड़े भी नहीं हो पाते.

Also Read: DC ने बिरसा आम बागवानी का किया निरीक्षण, इंटरक्रॉपिंग मॉडल विकसित करने का दिया निर्देश 

CPI(M-L) का योगदान: दोनों को एक साथ कोसा

CPI(माले) के नेता ने दोनों पार्टियों को एक साथ निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, “दोनों तरफ से नाटक चल रहा है. कल तक हम सब ‘एक हैं, अनेक हैं, लेकिन गठबंधन में बंधे हैं’ का गाना गा रहे थे. आज सब अपनी-अपनी टंकी भर रहे हैं. असल में ये लोग सत्ता के लिए साथ आते हैं, हार के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराते हैं.

विपक्ष का मजा

बीजेपी के एक नेता ने पूरे मामले पर तंज कसते हुए कहा, “INDIA गठबंधन अब ‘I Need Divorce In Alliance’ बन गया है. रोज नया प्रेम, रोज नया ब्रेकअप. हम तो बस तमाशा देख रहे हैं.”

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *