Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में गैंगवार की आहट: अपराधी राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी खुली धमकी, कहा- दुनिया के किसी कोने में रहो, वहीं मारेंगे

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर दो बड़े आपराधिक गिरोहों के बीच खूनी टकराव की स्थिति बनती दिख रही है. कोयलांचल समेत...

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर दो बड़े आपराधिक गिरोहों के बीच खूनी टकराव की स्थिति बनती दिख रही है. कोयलांचल समेत पूरे राज्य में दहशत का पर्याय बन चुके गैंगस्टर प्रिंस खान और प्रतिद्वंदी राहुल सिंह गिरोह के बीच सोशल मीडिया पर खुली जंग शुरू हो गई है. अपराधी राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर प्रिंस खान को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी है.

सोशल मीडिया पर दी खुली चुनौती, कहा- हिसाब जल्द होगा:

अपराधी राहुल सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए कहा कि प्रिंस खान तैयार रहो, मेरा देश, मेरा काम और मेरे लोगों से उलझने का रिजल्ट जल्द ही तुमको मिलेगा. तुम दुनिया के जिस कोने में रहोगे, वहां मारेंगे और दूसरों की फैमिली से पहले अपनी फैमिली देख लेना और जितना सेफ करना हो कर लेना.जल्द ही तुम्हारा हिसाब होगा. धमकी का सिलसिला यहीं नहीं रुका राहुल सिंह ने धनबाद का जिक्र करते हुए आगे लिखा, प्रिंस खान होश में रहना, धनबाद से मारते-मारते पाकिस्तान पहुंच जाएंगे. इस सोशल मीडिया पोस्ट के सामने आने के बाद झारखंड में दोनों गिरोह के बीच टकराव बढ़ सकती है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *