Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : भाजपा नेता की कार और बाइक में टक्कर, एयरबैग ने बचायी जान, एक युवक घायल

Giridih : जिला में बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. जहां भाजपा नेता सुरेश साव की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई....

सड़क हादसा

Giridih : जिला में बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. जहां भाजपा नेता सुरेश साव की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना कार और बाइक के बीच हुई. जहां कार और बाइक दोनों आमने सामने आ गये. इसी दौरान दुर्घटना हुई. अचानक हुए हादसे से कुछ देर के लिये मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि कार में लगे एयरबैग के समय पर खुल जाने के कारण सुरेश साव को गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच गए. वहीं, बाइक सवार युवक घायल हो गया. हादसे के तुरंत बाद सुरेश साव ने इंसानियत का परिचय देते हुए घायल युवक की मदद की. उन्होंने बिना देर किए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची. प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना से जुड़े तथयों की जांच शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों ने की मदद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ, लेकिन कार में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था, विशेष रूप से एयरबैग के समय पर खुलने से बड़ा नुकसान टल गया. स्थानीय लोगों ने भी मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार था. राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और समय पर मिली मदद से एक बड़ा हादसा टल गया.

 

ALSO READ : झारखंड में गैंगवार की आहट: अपराधी राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी खुली धमकी, कहा- दुनिया के किसी कोने में रहो, वहीं मारेंगे

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *