Click Here
Click Here
Click Here

गढ़वा: जेल से निकलते ही ज्ञान प्रकाश तिवारी समेत सात अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Garhwa: जेल से बाहर निकले कुख्यात अपराधी ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी को गढ़वा पुलिस ने बड़ी वारदात की योजना बनाते...

Garhwa: जेल से बाहर निकले कुख्यात अपराधी ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी को गढ़वा पुलिस ने बड़ी वारदात की योजना बनाते हुए सात अपराधियों के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है.

Also Read: झारखंड पुलिस में ASI से SI प्रोन्नति दो साल से अटकी, अधूरा रह गया दारोगा बनने का सपना

हथियार और सामान बरामद

पुलिस ने चार देशी कट्टा, चार जिंदा गोली, छह मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की है. एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़वा थाना क्षेत्र के नगवां मोहल्ला स्थित सरसतिया नदी किनारे एक अर्धनिर्मित मकान में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.

सात अपराधी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी कर ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी, प्रिंस कुमार, आकाश कुमार दुबे, पवन कुमार चंद्रवंशी, इनायत सिद्दीकी उर्फ ढिबरी, वैभव केशरी और संतोष सोनी को गिरफ्तार कर लिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *