Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: खतरे की जद में ग्रामीण, जर्जर बिजली पोल हादसे को दे रहा दावत, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तय

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत गैंडा नहर से पांडेयडीह तक जाने वाली 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के जर्जर पोल क्षेत्रवासियों के लिए...

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत गैंडा नहर से पांडेयडीह तक जाने वाली 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के जर्जर पोल क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गया है. कई बिजली पोल पूरी तरह कमजोर और झुकी हुई अवस्था में हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों का कहना है कि स्थिति दिनों-दिन भयावह होती जा रही है, लेकिन बिजली विभाग अब तक गंभीर नजर नहीं आ रहा है.

यह भी पढ़ें: जमीन गई, गांव उजड़े, पीढ़ियां बीत गईं- फिर भी नहीं मिला हक,कोनार विस्थापितों ने छेड़ी निर्णायक लड़ाई

लंबे समय से पत्राचार, विभाग पर कोई असर नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से इस समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है. बरसात और तेज हवा के दौरान लोगों में डर बना रहता है कि कहीं बिजली पोल गिरने से कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए. कई जगहों पर पोलों की हालत इतनी खराब है कि वे टूटने की कगार पर पहुंच चुके हैं. ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शीघ्र जर्जर पोल बदलने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जनहित और सुरक्षा को देखते हुए अविलंब कार्रवाई जरूरी है. यदि विभाग की ओर से जल्द पहल नहीं की गई, तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

यह भी पढ़ें: झारखंड में शिक्षा का काला बाजार: एनसीइआरटी के नाम पर परोसी जा रही पाइरेटेड किताबें, कमीशन के खेल में बच्चों का भविष्य दांव पर

बिजली विभाग होगा जिम्मेदार

ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि भविष्य में किसी प्रकार की जनहानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी. लोगों का आरोप है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जबकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सकता है. क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि संभावित खतरे को देखते हुए तत्काल नए पोल लगाए जाएं और विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि ग्रामीणों को भय के माहौल में जीने को मजबूर न होना पड़े.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *