Ranchi: जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति, धुर्वा की ओर से घूरती रथ यात्रा महोत्सव-2026 का आयोजन देवशयनी एकादशी (25 जुलाई) को श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाएगा. दिन की शुरुआत सुबह 5 बजे सुप्रभातम से होगी, जबकि सुबह 6 बजे आरती एवं भगवान के दर्शन होंगे. सुबह 8 बजे अन्न-भोग अर्पित किया जाएगा.
दोपहर 2:30 बजे बंद होंगे दर्शन
दोपहर 2:50 बजे दर्शन बंद होने के बाद श्री सुदर्शन चक्र, गरुड़ जी, लक्ष्मीनरसिंह, श्री बलभद्र, माता सुभद्रा और भगवान श्री जगन्नाथ को विधि-विधान के साथ रथ पर विराजमान किया जाएगा. इसके बाद विशेष पूजन, विष्णु लक्षार्चना, स्तोत्र पाठ, आरती और श्री जगन्नाथ अष्टकम का पाठ होगा.
शाम 5 बजे मुख्य मंदिर पहुंचेंगे भगवान जगन्नाथ
शाम 4 बजे रथ यात्रा प्रारंभ होगी, जो शाम 5 बजे मुख्य मंदिर पहुंचेगी. इसके बाद शाम 5 से 6 बजे तक महिलाओं के लिए रथ पर विशेष दर्शन की व्यवस्था रहेगी. शाम 6 बजे विग्रहों को रथ से उतारकर मुख्य मंदिर ले जाया जाएगा और रात 8 बजे 108 दीपों की मंगल आरती, विशेष भोग तथा हरिशयनम के साथ महोत्सव का समापन होगा. मंदिर न्यास समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है.
Also Read: दो राजनीतिक दलों की भिड़ंत में तीन घंटे जाम से जूझती रही राजधानी की जनता
