Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, सामान बरामद

गिरिडीह: जिले की पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए...

गिरिडीह: जिले की पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि डीएसपी (साइबर) आबिद खान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर इस टीम ने जाल बिछाया और तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया.

इनकी हुई गिरफ्तारी

जिनमें आशीष मंडल, रंजीत कुमार मंडल और रामेश्वर मंडल शामिल है. ये तीनों साइबर अपराधी लंबे समय से साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. ये तकनीक का सहारा लेकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे और उनके खातों से अवैध रूप से पैसे उड़ा लेते थे. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने जब इन अपराधियों की तलाशी ली, तो इनके पास से साइबर अपराध में प्रयुक्त होने वाले सामान भी बरामद हुए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *